रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में देहरादून के चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर प्रदेश की मातृशक्ति के प्रति सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा की, ताकि वे सुगमता से अपने मायके और परिजनों से मिलने जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

मुख्यमंत्री ने राज्य में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश में करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, जिनमें से 3 लाख से अधिक बहनें ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। इसके अलावा, सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे कदम उनके अधिकारों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

युवाओं के भविष्य और रोजगार पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं और सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि वे एक मुख्यमंत्री के साथ-साथ एक भाई के रूप में सदैव प्रदेश की मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

Ad_RCHMCT