बड़ी खबर- श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर सचिव पशुपालन विभाग गंभीर,दिये ये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर- श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर सचिव पशुपालन विभाग गंभीर, दिये ये निर्देश।।

सचिव पशुपालन विभाग डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का तगड़ी कार्यवाही: 99 अराजकतत्वों की धरपकड़

उन्होंने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग यात्रा मार्ग पर निरंतर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। विभाग द्वारा पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी की केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। विभाग द्वारा अभी तक 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति की साजिश: विपक्षी को फंसाने के लिए पूर्व जिपं सदस्य ने रच दी खुद की हत्या की कहानी

जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। तथा 118 पशुओं को यात्रा हेतु अयोग्य पाया गया। इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(रामनगर) दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा की सख्ती, बताशा कारखाने में एसडीएम, CO की छापेमारी

411 पशुओं को यात्रा प्रतिभाग से ब्लॉक भी किया गया तथा 09 एफ आई आर भी दर्ज़ की गई है। साथ ही निरंतर पानी की चारियों की सफाई व्यवस्था की जा रही है।

Ad_RCHMCT