BREAKING-यहाँ युवक को डायल 112 पर ट्रक लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, हुआ चालान।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-यहाँ युवक को डायल 112 पर ट्रक लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, हुआ चालान।।

डायल 112 पर ट्रक लूट की झूठी सूचना देना युवक को पड़ा भारी, हुआ चालान।।

गुरुवार को शिकायतकर्ता लखविंदर सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर द्वारा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि शिकायतकर्ता का 10 टायर ट्रक संख्या UK18 CA 6512 कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तमंचा दिखाकर लूटकर ले जाना बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

जिस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो शिकायतकर्ता का पट्टा धारकों के साथ वित्तीय लेनदेन होना प्रकाश में आया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

तथा तमंचा दिखाकर ट्रक लूटने की सूचना का झूठा होना पाया गया।

उक्त व्यक्ति द्वारा 112 कंट्रोल रूम पर झूठी सूचना दी गई व वित्तीय लेनदेन की बात भी पुलिस से छुपाई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

अतः शिकायतकर्ता का पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5000 रु का नगद चालान किया गया।

Ad_RCHMCT