बड़ी खबर- युवक को घर से ले गए दोस्त, इस हालत में मिला शव, हत्या का आरोप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रूड़की के मंगलौर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

जानकारी के अनुसार, नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव व विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक भी आकाश वापस नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

आकाश का शव नहर की पटरी पर शनिवार देर शाम मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रविवार सुबह मृतक के भाई ने तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

Ad_RCHMCT