BREAKING-कपड़ों की सेल मे मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपीयों को एसओजी ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-कपड़ों की सेल लगाकर मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपीयों को एसओजी ने किया गिरफ्तार।।

BREAKING-मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपी एसओजी उधमसिंहनगर की गिरफ्त में।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस0ओ0जी0 जनपद ऊधमसिंहनगर को जुआ सट्टा कराने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त उत्तराखंडः हल्द्वानी में चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

उक्त के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन जनपद उधमसिंह नगर के निर्देशन में प्रभारी एस०ओ०जी० के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कंपड़े की दुकान “लुधियाना वालों की सैल” में गुजरात टाईटन

और मुम्बई इण्डियन के T-20 क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाने वाले 02 व्यक्ति 1. चन्दन गैरा पुत्र बलाय राम निवासी पंजाबी कालोनी बहेड़ी जिला बरेली (उ0प्र0) उम्र 38 वर्ष हाल निवासी कौश्लया इन्क्लेव थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिंह नगर,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

2. सुरजिन्दर सिंह उर्फ सुख बाजवा पुत्र अजीत सिंह बाजवा निवासी चन्दायन थाना विलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष हाल निवासी ग्रीन पार्क विलासपुर रामपुर (उ० प्र०) को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से सट्टे से सम्बन्धित 04 अदद मोबाइल फोन, एक अदद LE.D, व 27 हजार रुपये नगद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान वेतन का आदेश जारी

दोनों अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प में FIR NO. 165/2022 धारा 13 जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

  बरामदा माल
04 अदद मोबाइल फोन, एक अदद L.E.D, व 27 हजार रुपये नगद

Ad_RCHMCT