यहां युवक की हत्या का सनसनीखेज आया मामला आया सामने

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बेरहती से हत्या कर दी गई। हत्या ऐसी, जिसकी किसीने कल्पना भी नहीं की होगी। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में युवक का गुप्तांग नोच कर युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव सड़क किनारे एक खाली प्लाट में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए गुत्थी सुलझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


शनिवार तड़के किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर का मुआयना किया तो कहीं कोई निशान नहीं नजर आया सिर्फ उसका गुप्तांग बुरी तरह जख्मी मिला।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश


फिलहाल 22 वर्षीय इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसके नाम व पते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का पूरा सच सामने आ पाएगा। फिलहाल युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT