बड़ी खबर-कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया अपडेट

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया 15 मई से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक पी रेणुका देवी ने कहा कि कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक मानसिक दक्षता परीक्षा को तिथियां निर्धारित की जाएं।

कांस्टेबल की सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले दो लाख 59 हजार 672 अभ्यर्थियों का फिजिकल कराए जाने के लिए राज्य के 13 जिलों में 20 भर्ती केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया 7 दिनों का पूर्वानुमान

पुलिस मुख्यालय ने अभ्यर्थियों का फिजिकल 15 मई से कराने और परीक्षा के लिए 60 दिन का समय निर्धारित कर प्रति दिन हर भर्ती केंद्र में 400 अभ्यर्थियों की फिजिकल परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर आयोग अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर कोशिश की जा रही है कि 15 मई से फिजिकल सभी जिलों में शुरू करवा दिया जाए। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT