आखिर क्यों इस गांव के लोगो ने लिया साकेतिक जल समाधि

ख़बर शेयर करें -

राज्य के यूएस नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।बता दे कि खटीमा के सीमांत गांव मेलाघाट, सिसैया, बंधा, बलुआ, खैरानी, बगुलिया खिलड़िया के ग्रामीणों ने खिलड़िया की शारदा नहर में सामूहिक रुप से सांकेतिक जल समाधि ले कर सीएम पुष्कर धामी की हार पर प्रायश्चित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें उनके क्षेत्र का पूर्व की भांति विकास करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'


इस अवसर पर सांकेतिक जल समाधि लेने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट प्रशासनिक अमले, जल पुलिस व पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। प्रशासनिक देखरेख में खटीमा विधानसभा मेलाघाट क्षेत्र के सीमांत गांवो के दर्जनों ग्रामीणों ने 22 पुल शारदा नहर में सांकेतिक जल समाधि ले कर प्रायश्चित किया। इस अवसर पर सांकेतिक जल समाधि को लीड कर रहे स्थानीय निवासी रामायण प्रसाद ने कहा की सीएम पुष्कर धामी ने सदैव उनके क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य किए है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक जल समाधि लेने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर मौजूद एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने जल पुलिस की निगरानी में सांकेतिक जल समाधि कार्यक्रम को सम्पन्न कराए जाने की बात कही है। साथ ही सीएम की हार से आहत होकर सीमांत मेलाघाट क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा सांकेतिक जल समाधि लिए जाने की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश वह 2022 विधानसभा चुनाव हार गए, जिससे खटीमा मेलाघाट क्षेत्र के सिसैया, बंधा, बलुआ, खैरानी, बगुलिया खिलड़िया आदि क्षेत्र के ग्रामीण बेहद आहत है। इसलिए सीएम की हार की जिम्मेदारी लेते हुए सीमांत ग्रामीणों ने सांकेतिक जल समाधि लेकर सीएम धामी की हार पर प्रायश्चित करने का काम किया है। ताकि उनके क्षेत्र के रहनुमा प्रदेश के सीएम उनकी तरफ अपना ध्यान आकर्षित कर सके।


Ad_RCHMCT