BREAKING-(दुखद) उत्तराखंड यहाँ दर्दनाक दुखद हादसा,बारात से आ रही मैक्स खाई मे गिरी,10 से अधिक लोगों की मौत की आ रही सूचना।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के टनकपुर चम्पावत से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर शादी समारोह से वापस लौट रही मैक्स वाहन खाई में जा गिरी।

जिसके चलते वाहन में सवार 16 में से 14 लोगो को मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मनसून के बाद जंगलों में सजी रहे तैयारियां, कॉर्बेट में लौटेगा पर्यटकों का हुजूम!

दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मैक्स वाहन संख्या- यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

तभी अचानक यह हादसा हुआ रात्रि 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अब ऑटो का इंतजार करना हुआ खत्म, रामनगर में हिटो हिट एप लॉन्च

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति की साजिश: विपक्षी को फंसाने के लिए पूर्व जिपं सदस्य ने रच दी खुद की हत्या की कहानी

मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दुघर्टना से गांव में मातम छा गया है।

Ad_RCHMCT