BREAKING-अनियंत्रित होकर शिक्षकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी,3 शिक्षकों की मौत,दो घायल,SDRF ने घायलों का किया सफल रेसक्यू,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद पौड़ी गढ़वाल में हुआ सड़क हादसा,SDRF ने घायलों का किया सफल रेसक्यू

मंगलवार को कोतवाली कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि दुगडडा फतेहपुर बैंड के पास एक कार खाई में गिरी है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट कोटद्वार से आरक्षी लक्ष्मण रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त गाड़ी वैगनआर थी, जिसका नंबर UK 15 C 0853 है।

उक्त वाहन कोटद्वार से गुमखाल की ओर जा रही थी जिसमें सभी शिक्षक सवार थे। दुगडडा फतेहपुर बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।

जिसमें कुल 5 लोग सवार थे जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु 108 के माध्यम से कोटद्वार अस्पताल भेजा गया। व मृतकों में 01पुरुष और 02 महिलाएं हैं। जिनके शवों को एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया।

घायलों के नाम
(1)अरुण कुमार s/oबाबूलाल R/Oसत्येंद्र नगर कोटद्वार उम्र 30 वर्ष
(2)ड्राइवर जयवीर s/oरघुवीर सिंह R/Oरतनपुर सुकरो कोटद्वार उम्र 58 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मृतकों के नाम
(1) पूनम रावत w/oप्रद्युमन उम्र 45 वर्ष है R/Oमानपुर कोटद्वार
(2)वंदना भंडारी w/oनरेंद्र सिंह भंडारी R/O शिवपुर मानपुर कोटद्वार उम्र 42 वर्ष
(3) दीपक शाह s/oउत्तम सिंह R/Oशिवपुर उम्र 38 वर्ष

Ad_RCHMCT