BREAKING-(दुखद) उत्तराखंड यहाँ दर्दनाक दुखद हादसा,बारात से आ रही मैक्स खाई मे गिरी,10 से अधिक लोगों की मौत की आ रही सूचना।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के टनकपुर चम्पावत से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर शादी समारोह से वापस लौट रही मैक्स वाहन खाई में जा गिरी।

जिसके चलते वाहन में सवार 16 में से 14 लोगो को मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मैक्स वाहन संख्या- यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

तभी अचानक यह हादसा हुआ रात्रि 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दुघर्टना से गांव में मातम छा गया है।

Ad_RCHMCT