दुखद-यहाँ सड़क हादसे मे पिता और मासूम पुत्र की मौत,पत्नी और दूसरा पुत्र गंभीर घायल,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर पट्टी (ऊधमसिंह नगर)-राज्य के ऊधमसिंह नगर से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ शादी से बाइक से लौट रहे दंपती और दो जुड़वा बच्चों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में युवक और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के ग्राम दभोरा टांडा मुस्तकम निवासी मित्रपाल अपनी पत्नी सुमन और जुड़वा बच्चों बिहान व विमान के साथ पत्नी की चचेरी बहन की शादी में ग्राम रतनपुरा गए थे।

शादी के बाद सोमवार को मित्रपाल परिवार के साथ अपने साले के घर बाजपुर पहुंचे और देर शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे तभी ग्राम रामपुरा के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

हादसे में मित्रपाल और बिहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विमान और सुमन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। देखा कि बाइक सड़क किनारे पड़ी थी और सभी लोग खून में लथपथ था।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाजपुर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।वहीं मौत की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Ad_RCHMCT