बड़ी खबर-लालची लेखागार को धोखाधड़ी के मामले में नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार,07 लोगो को जीवित दिखाकर हड़पी लाखो की पेंशन।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-लालची लेखागार को धोखाधड़ी के मामले में नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार,07 लोगो को जीवित दिखाकर हड़पी लाखो की पेंशन।

सोमवार को गुलाब सिंह कंबोज, चौकी प्रभारी खैरना द्वारा कोतवाली भवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 03/22 U/S 409/420/467 IPC में धोखाधड़ी में संलिप्त अभियुक्त संजय कुमार पुत्र त्रिलोक राम निवासी स्टाफ हाउस मल्लीताल, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

अभियुक्त द्वारा पूर्व में कोषागार कौश्या कुटोली में लेखाकार के पद पर नियुक्त रहते हुए पद का दुरुपयोग कर 07 मृतक पेंशनरों की पेंशन को अपने खाते में लेकर कीमत लगभग 13,66,931/- रुपए राजकीय धन का गबन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

जिस पर संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अभियुक्त को प्रशासनिक आधार पर निलंबित कर कोषागार नैनीताल में संबद्ध किया गया था।

कोतवाली भवाली में पंजीकृत धोखाधड़ी के उपरोक्त मुकदमे में आरोपों की पुष्टि होने पर अभियुक्त को नैनीताल पुलिस द्वारा आज कोषागार परिसर नैनीताल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नैनीताल पेश में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गिरफ्तारी टीम मे उप निरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज, प्रभारी चौकी खैरना,कॉन्स्टेबल 22 राजेंद्र गोस्वामी,कांस्टेबल 847 प्रयाग जोशी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT