देहरादून-विकासनगर, शक्ति नहर में डूबी लड़की,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव को किया बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – विकासनगर, शक्ति नहर में डूबी लड़की, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव को किया बरामद।

एसडीआरएफ टीम को कोतवाली विकासनगर द्वारा सूचना से अवगत कराया गया कि पूर्व में एक लड़की का पैर फिसल जाने के कारण शक्ति नहर विकासनगर में डूब गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

स्थानीय पुलिस व जल पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई ,परन्तु कोई सफलता नही मिल पाई।गहन सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त लड़की सिमरन रॉय पुत्री हरेंद्र रॉय निवासी काठोन जिला बलिया उत्तर प्रदेश के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT