सीएम के आश्वासन के बाद चौखुटिया आंदोलन स्थगित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal अल्मोड़ा

चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों से  वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं व कुम्भ मेला-2027 के लिए 1252 करोड़ स्वीकृत किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएँ तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला


मुख्यमंत्री द्वारा यह भरोसा दिया गया है कि चौखुटिया क्षेत्र की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता हैl आंदोलनकारी द्वारा उनका धन्यवाद भी किया गयाl

यह भी पढ़ें 👉  ₹2.22 लाख की रिकॉर्ड नीलामी GeM पोर्टल से 34 वाहन बिके, राजस्व में बढ़ोतरी


वीडियो वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि श्री भुवन कठायत, श्री अशोक कुमार एवं उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT