देहरादून:-(बिग ब्रेकिंग) भारी बारिश के रेड अलर्ट को लेकर इस जिले के स्कूलों मे छुट्टी घोषित,पढ़िये आदेश

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2023 समय साय 600 बजे को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2023 से 11 जुलाई 2023 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अन्यत तीव्र दौर का रेड अर्लट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनाशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना घट जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अत आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 11/07/2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

अतएव जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजि स्कूलों के साथ सभी आगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 11/07/2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खूपी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत 
Ad_RCHMCT