रामनगर:-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे मे भाजपा नेत्री की मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

रामनगर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ एक भाजपा महिला नेत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। टैंपू से उतरकर अपने घर जा रही भाजपा नेत्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसको रामनगर चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर कर दिया।

काशीपुर के निजी चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई। भाजपा नेत्री की मौत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया। ग्राम ढिकुली निवासी नंदी रावत उम्र 48 साल पत्नी गोविंद सिंह रावत बीजीपी में ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष थी। बीती शाम टैंपू से अपने घर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

नंदी जब ढिकुली में सड़क पर टैंपू से उतरकर अपने घर की ओर चली तो दूसरी तरफ से अज्ञात बाइक सवार ने नंदी को जोरदार टक्कर मार दी। खून से लथपथ नंदी रावत को तुरंत रामनगर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई काशीपुर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उधर नंदी की मौत की खबर सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी,गणेश रावत,जगमोहन बिष्ट, पूरन नैनवाल, नीमा मठपाल सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया।

Ad_RCHMCT