डॉ. अंबेडकर को सीएम धामी ने किया नमन, योगदान को किया याद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे और उन्होंने समाज के वंचित व शोषित वर्गों के अधिकारों और सम्मान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया, जिसने भारत को सामाजिक न्याय की दिशा में मजबूत आधार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री ने कहा, “डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सेवा की प्रेरणा है। यह दिन हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।”

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उन्होंने सभी नागरिकों से बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समरसता और समानता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

Ad_RCHMCT