बड़ी खबर-नवोदय प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 617 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Ramnagar-नवोदय प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 617 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 का परीक्षाफल जारी कर दिया है। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 के परीक्षाफल की चयन सूची समस्त राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के प्राचार्य को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने समस्त प्रतिभागी, माता-पिता या संरक्षक अपने जनपद में स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से सम्पर्क कर परिणाम की जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

यह प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा 9 मार्च को सभी जनपदों में स्थित 107 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। इस प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 15721 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 13403 अभ्यर्थी सम्मिलित हुंये एवं 2318 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी 13 जनपदों में 630 स्थानों के सापेक्ष 617 अभ्यर्थियों का चयन कक्षा छः में प्रवेश हेतु किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

Ad_RCHMCT