हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार शाम लामाचौड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने हल्द्वानी एसओजी में तैनात सिपाही अरविंद सिंह की मां, देवकी देवी (62), को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा शाम पौने छह बजे हुआ, जब देवकी देवी एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं और सड़क पार कर रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह दूर जाकर गिरीं। स्थानीय राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना पर शोक व्यक्त करने के लिए सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव, एसओ मुखानी विजय मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मोर्चरी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी कार और चालक की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad_RCHMCT