गेहूं के खेत के समीप जंगल में लगी आग,फायर के जवानों ने बुझाई आग

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आज रविवार को फायर स्टेशन रामनगर को समय 14:29 बजे एमडीटी के माध्यम से कॉलर ओम प्रकाश ने नया लाल ढंग पीरुमदारा गेहूं के खेत के पास जंगल में आग की सूचना दी।               

यह भी पढ़ें 👉  हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित: ₹19 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प; सीएम धामी बोले- उत्तराखंड को मिला रिकॉर्ड ₹4,769 करोड़ का रेल बजट

सूचना तत्काल अमल लेते हुए लीडिंग फायरमैन जवाहर सिंह  के कुशल दिशा–निर्देशन और नेतृत्व में फायर यूनिट ,फोम टेंडर के सहित घटनास्थल पहुंची । जाकर देखा आग गेहूं के खेत के समीप जंगल में लगी थी जिससे गेहूं के खेत को भी नुकसान हो सकता था।       

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से देहरादून-हरिद्वार जाना हुआ आसान, 5 अगस्त से नियमित चलेगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस

फायर यूनिट के द्वारा त्वरित  रूप से  कार्य कर बीटिंग  मेथड से पूर्ण रूप से आग को बुझाया व फैलने से रोका आग से अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ ।
                                                                         फायर यूनिट  टीम  मे लीडिंग फायरमैन जवाहर सिंह,चालक रमेश बंगारी,फायरमैन मोसिन अली,फायरमैन देवेंद्र कुमार पाल,फायरमैन अजय कुमार,फायरमैन रविंद्र कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT