उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Uttarakhand weather alert देहरादून, 29 जून – उत्तराखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बागेश्वर जिले में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा समस्त प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अति तेज बारिश के दौर की संभावना भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार


देहरादून का मौसम
राजधानी देहरादून में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन भर में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने का अनुमान है।


• सूर्योदय: 05:18 बजे
• सूर्यास्त: 19:23 बजे
• चंद्रमा उदय: 09:06 बजे
• चंद्रमा अस्त: 22:35 बजे

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज


प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
राज्य प्रशासन ने जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के पास जाने से परहेज़ करें। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरोध की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

Ad_RCHMCT