हल्द्वानी में स्थापित हुआ एफ एम रिले केंद्र, प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया देश को समर्पित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनाए गए प्रसार भारती के आकाशवाणी के 10 किलो वाट के एफ एम रिले केंद्र को वर्चुअल माध्यम से देश को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

हल्द्वानी के तहसील परिसर में स्थापित 10 किलोवाट के एफ एम ट्रांसमीटर से लोग आकाशवाणी के कार्यक्रमों को सुन पाएंगे।  नैनीताल में 100वॉट के एफ एम ट्रांसमीटर को 1 किलोवाट का बनाया जा रहा है। जिसका प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

समारोह में डी एस नेगी कोषाधिकारी, तकनीकी प्रमुख एस एस  मेहरा, कार्यक्रम प्रमुख आकाशवाणी अल्मोडा रमेश चन्द्रा , गीतेश त्रिपाठी , जय श्री पाण्डे , महेश प्रसाद,  सी  पी जोशी, ए के  डोले, एन एस रावत, के के सिंह, जे पी चमोली उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT