श्री रामलला विराजमान महोत्सव-भजन गायक किशन भगत के भजनों से और महिला बैंड से गूंजेगा रामनगर,पढ़िये पूरा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-शुक्रवार को श्री रामलला सेवक मंडल के सदस्यों ने एक रिजॉर्ट में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रामनगर में 20 जनवरी से 23 जनवरी तक श्री रामलला सेवक मंडल द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 20 जनवरी को प्रातः प्रभात फेरी, 21 जनवरी को नगर में 1100 ध्वज यात्रा निकाली जाएगी और शाम को पायते वाली रामलीला प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को पुराने तहसील परिसर ग्राउंड में राम चरित्र मंचन का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इसके साथ ही भजन संध्या में भजन गायक ध्रुव शर्मा, स्वर्णा श्री अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। 23 जनवरी को रात को सात बजे भजन गायक किशन भगत भजन गायन करेंगे। आयोजक सलभ मित्तल ने बताया कि इन चार दिवसीय कार्यक्रम में रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इन कार्यक्रमों में एक दिन बाहर से आए कलाकारों द्वारा जहां एक ओर विशेष रूप से आतिशबाजी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

वही पुणे से आ रहा महिला बैंड भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूरे रामनगर शहर को अयोध्या की तरह फूलों एवं लाइटों से सजाया जाएगा। प्रेस वार्ता में ऋषि अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शलभ बंसल, अतुल महोरात्रा, नवीन गुप्ता, अक्षत मित्तल, दीपक कोठीवाल, देवीनंदन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजन अग्रवाल, कमल किशोर, दीपक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि रहे।

Ad_RCHMCT