देवभूमि से खेलभूमि तक: सीएम धामी ने गिनाईं खेल विकास की उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी तथा 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता का समापन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बार 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को मिली नई ऊर्जा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार धमकियां, देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी, अलर्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित कर रही है। हल्द्वानी में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी स्थापित की जा रही है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, उपकरण सहायता और 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, दोनों वाहनों में लगी आग

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 23 नवंबर 2025 से शुरू हुई प्रतियोगिताओं में 1.62 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने 26 खेल स्पर्धाओं में भाग लिया।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT