यहां उचक्के ने झपटा महिला का बैग और चलती ट्रेन से लगा दी छलांग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। इन दिनों ट्रेनों में उचक्के सक्रिय हैं। उचक्कों ने ट्रेन में महिला का नगदी व जेवरात भरा बैग उड़ाकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन का सख्त संदेश: किराया नहीं बढ़ेगा, समस्याओं का त्वरित समाधान

पुलिस को सौंपी तहरीर में शुगर फैक्ट्री बाजपुरा निवासी कल्पना यादव ने कहा है कि उसकी बहन प्रतिमा बीती 14 फरवरी को दिल्ली जाने के लिए बाजपुर से ट्रेन में सवार हुई। अभी गाड़ी स्टेशन से चली ही ‌थी कि कुछ ही दूरी पर एक उचक्के ने उसका बैग उठाकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और फरार हो गए। बैग में कान के झु्मके, नथ के अलावा करीब 12 हजार रूपये की नगदी बताई गई है। पीड़िता ने पुलिस से उचक्कों की गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT