यहां गैराज में खड़ी थी दो कारें, देर रात लगी आग तो मची अफरा-तफरी, रंजिशन आग लगाने का अंदेशा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गौलापार में सड़क किनारे खड़ी दो कारों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

जानकारी के अनुसार बीती रात गौलापार के खेड़ा में सड़क किनारे खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। इससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच एक कार का पैट्रोल टैंक फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट विस्तार: 4 साल बाद 5 विधायकों को मिला मंत्री पद

जिसमें दमकल कर्मी बाल-बाल बच गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कारों की आग बुझाई गई। कारों में आग लगने की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है।

Ad_RCHMCT