देहरादून:-(बिग ब्रेकिंग) धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले,पढ़िये एक क्लिक मे

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है।
आज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता मे राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई जिसमें 13 प्रस्ताव में चर्चा हुई जिस पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है।

कैबिनेट के फैसलों के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली में वा संशोधन राज्य निर्वाचन आयुक्त अब 6 साल तक रह सकेंगे पहले 5 साल था।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

दूसरे मद आवास विभाग का हैं प्राधिकारण क़ो दुबारा जीवित किया गया हैं नक्शा स्वीकृति केलिए आउट सोर्सिंग के मध्यम से नियुक्ति होगी।

आवास विभाग में रेरा की एफिलिएटिड अथॉरिटी में अब डिफॉल्टर पर होगी कार्रवाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी क़ो लेकर बड़ा फैसला बजट पास होते ही माह में ही वित्त विभाग जिलों का आउट ले जारी कर देगा।

नवीन चकराता टाउन शिप बनाने क़ो लेकर हुआ फैसला इसमें 40 गाँव होंगे पुरोड़ी नागताथ से यमुना नदी तक इसका फैलाव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पर्यटन विभाग में बड़ा फैसला 37 पद बनाए गए हैं विभाग में 12 मुख्यालय और 25 फिल्ड में।

केदारनाथ धाम में 4 चिंतन शिविर बना रहा हैं केदारनाथ विकास प्राधिकरण ने 75 लाख की फीस लगाई गई थी इसे माफ़ कर दिया गया।

Ad_RCHMCT