हल्द्वानी में कारपेंटर ने युवती से कर डाली अश्लीलता, दी धमकी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में युवती से अश्लीलता का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि घर में काम करने आए कारपेंटर ने युवती को अकेला पाकर अश्लीलता की। इतना ही नहीं डरा धमका कर फूल मांगा और इंस्टाग्राम आईडी भी ले ली। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा की है। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि रविवार को चम्बलपुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान उनके घर लकड़ी का काम करने आया था। घर में उस समय उनकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी। आरोप है कि कारीगर ने पहले डराते हुए उनकी बहन से इंस्टाग्राम आईडी और एक गुलाब का फूल मांगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की बात कहकर फरार हो गया। शाम को जब परिजन घर लौटे तो युवती ने पूरी बात बताई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Ad_RCHMCT