ससुरालियों ने दहेज के लिए महिला को किया प्र‌ताड़ित, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जीतपुर नेगी निवासी पूनम पत्नी रंजित पुत्री उमा शंकर गंगवार ने कहा है कि उसका विवाह 24 फरवरी 2020 को लाल ग्राम देवरी बुजुर्ग तहसील मिलक रामपुर निवासी रंजीत पुत्र वीरेंद्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

इतना ही नहीं दहेज में पिता ने पांच लाख रुपए की नगदी भी दी थी लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।  असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

इतना ही नहीं वह कई महिलाओं के साथ फोन पर अश्लील बातें भी करता। विरोध पर उसे मारा पीटा जाता और जान से मारने की धमकी दी जाती। जिसके चलते वह मायके में रहने को विवश है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति, ससुर और देवर के ‌खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT