यहां घास काट रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गुलदार ने बनाया निवाला, दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के बड़ीमणि गांव में आदमखोर गुलदार ने खेत में घास काट रही एक महिला पर हमला कर दिया, जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हुई है। आदमखोर गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ीमणि गांव की सुनीता देवी पत्नी सुंदरलाल रोजाना की तरह देर शाम अपने खेतों में घास काट रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया. गुलदार से जान बचाने के लिए सुनीता देवी ने काफी संघर्ष किया, लेकिन आदमखोर गुलदार से अपनी जान नहीं बचा सकी। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सुनीता के अचानक चले जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

गुलदार के हमले से दहशत में रह रहे ग्राम वासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की है। ज्ञात हो कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों की दहशत है। इसमें गढ़वाल के पौड़ी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और कुमाऊं में नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में ये दहशत बहुत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

यहां आये दिन जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जा रहे हैं। जिसके कारण मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। वन विभाग भी लगातार इन मामलों पर नजर रखते हुए मानव वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाये जाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है।

Ad_RCHMCT