दुःखद- हल्द्वानी में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने फांसी के फंदे में झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां छोटी बेटी को खाना देने के लिए बाहर गई थी और उसने बड़ी बेटी को कमरे में बंद कर दिया था। जब मां वापस लौटी, तो उसने अपनी बेटी को फांसी पर लटकी हुई पाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

जानकारी के मुताबिक, बनभूलपुरा के लाइन नंबर 18, वार्ड 25 निवासी सरताज पेंटर अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ बनभूलपुरा के तीसरी मंजिल के मकान में रहते हैं। रविवार को सरताज काम पर गया, जबकि बीच वाली बेटी दुकान पर काम करने गई थी। घर में उस समय सिर्फ अदबशा (18 वर्षीय) और उनकी मां थीं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

मां ने छोटी बेटी को खाना देने के लिए बाजार जाने का निर्णय लिया और इस दौरान अदबशा को कमरे में बंद कर दिया। जब वह बाजार से वापस लौटी और दरवाजा खोला, तो उसकी आंखों के सामने एक दर्दनाक दृश्य था – अदबशा फांसी पर लटकी हुई थी। महिला ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

पुलिस ने युवती को फांसी से उतारकर अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। 

Ad_RCHMCT