थाना बेतालघाट में SSP का वार्षिक निरीक्षण!शस्त्र संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

थाना बेतालघाट का एस.एस.पी. नैनीताल ने किया वार्षिक निरीक्षण, शस्त्र संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।

आज दिनांक 07 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा थाना बेतालघाट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। सलामी गार्द कमांडर द्वारा प्रस्तुत सलामी एवं पुलिस कर्मियों का टर्नआउट उच्च कोटि का पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गार्द को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कार्य, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर, लंबित विवेचनाएं, शिकायत पंजिका एवं बीट सूचना रजिस्टर आदि का अवलोकन कर अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं उनकी कनेक्टिविटी की जानकारी ली गई तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

निरीक्षण के दौरान थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शस्त्र खोलने एवं जोड़ने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान हेड मोहर्रिर शेर सिंह एवं कांस्टेबल दीपक सिंह द्वारा शस्त्रों को खोलने-जोड़ने का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया तथा शस्त्रों के संबंध में बेहतर जानकारी प्रदर्शित किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा दोनों कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिन कर्मचारियों को शस्त्रों की जानकारी एवं शस्त्र खोलने-जोड़ने की प्रक्रिया में अधिक समय लगा, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु पुलिस लाइन में 03 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल को निर्देशित किया गया।

पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सजगता, जनता से विनम्र व्यवहार तथा त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त मालखाने में जमा माल एवं जब्त वाहनों का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शस्त्रों की साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  STF और वन विभाग का बड़ा धमाका: उत्तराखंड में हाथी के दांतों की तस्करी का भंडाफोड़, ₹1.5 करोड़ की आइवरी बरामद!

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस कर्मियों को आमजन को जागरूक करने एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देश दिए गए।

इस दौरान थाना बेतालघाट के निर्माणाधीन भवन कार्य का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए कार्य को निर्धारित मानकों एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

वार्षिक निरीक्षण उपरांत एसएसपी द्वारा थाना स्तर पर कर्मचारी सम्मेलन आयोजित कर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को अनुशासन, जनसंपर्क, प्रभावी पुलिसिंग एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में नाबालिग बालिका के साथ हुई घटना पर तीन आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

एसएसपी द्वारा थानाध्यक्ष बेतालघाट को जुआ अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सत्यापन अभियान एवं आगामी पर्यटन सीजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की सराहना की गई तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली, श्री हरकेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, श्री विजय नेगी, थानाध्यक्ष बेतालघाट, श्री देवेंद्र राजपूत (वाचक), श्री हिमांशु पंत प्रधान लिपिक, ASI (M) दीपा मिराल भवन प्रधान लिपिक आशुलिपिक साधना, पीआरओ हेमा ऐठानी, श्री जयाॅक पाण्डे, सहायक अभियंता अस्थाई निमार्ण इकाई उपस्थित रहे।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT