ओवर स्पीड से हो रही सड़क दुर्घटनाए | इंटरसेप्टर वाहन से चेकिंग

ख़बर शेयर करें -

ओवर स्पीड से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान।

इंटरसेप्टर वाहन से चेकिंग, रामपुर रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के चालान।

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने हेतु डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में इंटरसेप्टर वाहन में लगी ओवर स्पीड गन के माध्यम से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक का सराहनीय कदम: कुमाऊं की 78 मेधावी छात्राओं को मिली 'चेली-भूली' छात्रवृत्ति

इसी क्रम में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी श्री भूपेश पाण्डेय द्वारा रामपुर रोड हल्द्वानी क्षेत्र में ओवर स्पीड गन के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान ओवर स्पीड में कुल 20 चालान किए गए, जिनमें 19 वाहन निर्धारित गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति में संचालित पाए गए, जबकि 01 वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति में पाया गया। इनमें 01 बस एवं 19 कार शामिल रहीं। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 54 चालान कर कार्यवाही अमल में लाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने चकराता रोड हनुमान मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा बताया गया कि रामपुर रोड, चोरगलिया रोड एवं कालाढूंगी रोड पर निर्धारित गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। चेकिंग के दौरान यह भी पाया गया कि पर्यटक वाहनों के साथ-साथ लोकल टैक्सी एवं निजी वाहन चालक भी तेज गति से वाहन संचालित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: 39 और निजी स्कूलों को 'कारण बताओ नोटिस', अब कुल 89 विद्यालयों पर जिला प्रशासन की गाज

नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT