बड़ी खबर : स्कूटी में मिली 52 क्वार्टर अवैध शराब, स्कूटी सीज

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत दिनांक 07 मई 2026 को श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

पुलिस टीम ने हीरानगर पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान मनोज बसोंला पुत्र स्वर्गीय मोहन चंद निवासी राजकीय इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को कालाढूंगी रोड पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। अभियुक्त के कब्जे से 52 क्वार्टर मैक डेवेल्स शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

अभियुक्त द्वारा अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK 04 Z 6324 को भी पुलिस ने सीज कर दिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

पुलिस टीम
1- उ0नि0 कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी हीरानगर
2- हेड कांस्टेबल मनोज कुमार
3- कांस्टेबल ललित नाथ,

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT