स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क | विद्यालयों के आसपास पुलिस गश्त, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।

ख़बर शेयर करें -

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क — स्कूलों के आसपास बढ़ाई गई निगरानी, महिला सुरक्षा पर किया जागरूक।

डॉ. मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों, प्रभारी निरीक्षक यातायात, सीपीयू हल्द्वानी एवं चौकी प्रभारियों को को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के आसपास नियमित रूप से पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल खुलने एवं बंद होने के समय पुलिस द्वारा लगातार गश्त एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें,
ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें तथा अभिभावकों में भी सुरक्षा के प्रति विश्वास बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: उमड़ा आस्था का सैलाब, 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन!

इसी क्रम में श्री भूपेश पाण्डे निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, म0उ0नि0 आरती आरती चौकी भोटिया पड़ाव कोतवाली हल्द्वानी, सीपीयू हल्द्वानी द्वारा विद्यालयों के बाहर स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं पुलिस सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता अथवा संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा डायल 112 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली ₹110 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण; 'कंडोलिया महोत्सव' अब होगा राजकीय महोत्सव

पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को यह भी आश्वस्त किया गया कि *नैनीताल पुलिस उनकी सुरक्षा हेतु हर समय तत्पर है तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर *बिना झिझक पुलिस* से सहायता लें।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT