केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का सीएम धामी ने लोकार्पण किया, उच्च हिमालयी क्षेत्र में मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं।

ख़बर शेयर करें -


अस्पताल का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का लोकार्पण किया। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित यह अस्पताल श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों के लिए त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के चलते रामनगर, कासगंज, बरेली सहित कई रूटों की ट्रेनें पुनर्निर्धारित और नियंत्रित



स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
सीएम ने कहा राज्य सरकार चारधाम यात्रा के दौरान चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर व आपात सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। आयुष्मान योजना से 61 लाख कार्ड जारी, सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज स्थापना। स्वस्थ उत्तराखंड से समृद्धि का लक्ष्य।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: भूसे के ढेर से बरामद हुई तस्करी की सागौन लकड़ी, 3 पुराने हिस्ट्रीशीटर वन अपराधी गिरफ्तार



दर्शन व प्रतिभागी
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। विधायक आशा नौटियाल, BPCL अध्यक्ष संजय खन्ना, RSS सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, VHP संरक्षक दिनेश चंद्र, बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी व DM रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा उपस्थित।

Ad_RCHMCT