उत्तराखंड: कैग रिपोर्ट में खुली कैंपा फंड की गड़बड़ियां, वन विभाग में खलबली

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कैग (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की रिपोर्ट ने वन विभाग के कैंपा (प्रतिकारात्मक वन रोपण निधि प्रबंधन और योजना) के तहत हुए कार्यों में कई अनियमितताएं उजागर की हैं, जिसके बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट में 2019-20 से 2021-23 के बीच किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें कई गंभीर गड़बड़ियों का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

रिपोर्ट में उल्लेखित है कि कैंपा की राशि से महंगे सामान जैसे फ्रिज, कूलर और आईफोन खरीदे गए। इसके अलावा, वनीकरण के लिए प्राप्त भूमि में कम पौधारोपण कर अधिक संख्या दर्शाने, रखरखाव में गड़बड़ियों और वन भूमि के अनाधिकृत हस्तांतरण जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

इस खुलासे के बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दिए हैं, और विभाग के अधिकारियों ने खामियों का परीक्षण करने की बात कही है। अधिकारी अब संबंधित अभिलेखों की जांच कर रहे हैं और पुष्टि कर रहे हैं कि रिपोर्ट में जो कमियां बताई गई हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

कैंपा के सीईओ समीर सिन्हा ने कहा कि रिपोर्ट में जिन बिंदुओं पर कमियां पाई गई हैं, उनका परीक्षण किया जा रहा है। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग अब इस मामले में पारदर्शिता लाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने की कोशिश कर रहा है।

Ad_RCHMCT