जानिये उत्तराखंड में आगामी पांच दिन तक कैसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आजकल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है। साथ ही मैदानी इलाकों में कहीं कहीं सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार 29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक राज्य के मैदानी इलाकों में अलग अलग स्थानों में सुबह के समय कोहरा छाएगा। जबकि एक और दो नवंबर को मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रभावित धराली में थर्मल टेक्नोलॉजी और श्वान टीम से मिली बड़ी सफलता


वहीं देहरादून में फिलहाल तीन नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। आगामी चार और पांच नवंबर को देहरादून में बादल छाने की संभावना है। 29 अक्टूबर यानी आज सुबह 11 बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के लगभग था। इसके अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर! नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क


इसके बाद 30 अक्टूबर से लेकर पांच नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब रहेगा। ऐसे में सुबह और शाम को ज्यादा सर्दी रहेगी और दिन का तापमान सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा को भीतरघात का झटका, इस नेता ने ठोकी दावेदारी
Ad_RCHMCT