एक्शन में नैनीताल डीएमः दो अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रशासनिक तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में नैनीताल जिले में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने डिप्टी कलेक्टर स्तर पर प्रशासनिक कार्यकुशलता और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए अहम स्थानांतरण किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पैदल जा रहे नवोदय कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

इसके तहत हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान को रामनगर का उप-जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, रामनगर के उप-जिलाधिकारी प्रमोद कुमार अब हल्द्वानी के एसडीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तीन महीने की मासूम के सामने युवक ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

जिलाधिकारी ने बताया कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।

Ad_RCHMCT