छोटा कैलाश जा रही पिकप खाई में गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रानीबाग-अमृतपुर मार्ग में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छोटा कैलाश जा रहा पिकप वाहन गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक घायल बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

जानकारी के अनुसार सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से 50 वर्षीय बिशन दत्त पांडे निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वहीं चालक धीरज घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT