शराब तस्करी कर रही 02 नेपाली महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग  के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि ने 02 नेपाली महिलाओं  को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

थाना अगस्त्यमुनि से सम्बन्धित महिला अभियुक्ताओं का विवरण

1- सुरजा बुढ़ा पुत्री वीर बहादुर बुढ़ा, निवासी रोवा, थाना गमगढ़ी, जिला मुगू, कर्णाली प्रदेश नेपाल। हाल निवास फाटा।
2- जानकी पुत्री जयबहादुर, निवासी रोवा, थाना गमगढ़ी, जिला मुगू, कर्णाली प्रदेश, नेपाल, हाल निवासी फाटा।
बरामदगी विवरण- 26 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

पुलिस टीम का विवरण
1- महिला आरक्षी रुचि
2- महिला आरक्षी विनीता

Social Media Cell Police Office Rudraprayag

Ad_RCHMCT