जेब से पर्स चुराकर एटीएम से 01 लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पर्स चुराने वाला आया मुखानी पुलिस की गिरफ्त में चुराया गया पैन,आधार सहित 01 लाख रुपये किये बरामद

दिनांक 03 जून 2024 को चन्द्रन सिंह बिष्ट पुत्र गणेश सिंह बिष्ट निवासी सिमायल गंगोलीहाट थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी एकता बिहार भगवानपुर रोड मुखानी जिला नैनीताल थाने में तहरीर दी कि दिनांक 28/05/24 हल्द्वानी से अपने किराये के घर एकता बिहार भगवानपुर रोड आते समय अज्ञात चोर द्वारा पर्स जिसमें 600 रू0 नगद, पैन कार्ड ATM कार्ड व आधार कार्ड चोरी कर लेने व ATM से 100000 रू० निकाल लिए गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR 109/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त मामले के सफल अनावरण हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी व कर्मगणों द्वारा लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जिसके उपरान्त एक व्यक्ति प्रकाश में आया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

दिनांक 05/06/2024 को पुलिस टीम द्वारा पतारसी के उपरांत जहाँगीर पुत्र नसीर अहमद को प्राइमरी स्कूल भगवानपुर के पास स्थित कमरे से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।अभियुक्त के कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड व 1,00000 रुपये बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

गिरफ्तारी-
जहाँगीर पुत्र नसीर अहमद निवासी बिहारमल थाना इज्जतनगर जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष

बरामदगी- पैन कार्ड व आधार कार्ड व 1,00000 रुपये।

पुलिस टीम-उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी,का0 धीरज सिंह सुगड़ा,का0 बलवन्त सिंह

Ad_RCHMCT