हल्द्वानी के यूट्यूबर से रंगदारी मामले में आरोपियों की गिरेबां तक पहुंचे पुलिस के हाथ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में यूट्यूबर से रंगदारी मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुष्ट सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस के हाथ रंगदारी मांगने वालों की गिरेबां तक पहुंच चुके हैं। मामले से पुलिस अपरान्ह बाद 4.30 बजे पर्दा उठाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

 यूट्यूबर सौरभ जोशी को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्र में यह साफ तौर पर कहा गया है कि यदि सौरभ और उनके परिवार ने निर्धारित समय सीमा—पाँच दिनों के भीतर—यह रकम नहीं दी, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पत्र में सौरभ को गैंगस्टर करन बिश्नोई द्वारा चेतावनी दी गई, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य बताते हुए दो करोड़ रुपये की मांग की गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई। इस पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो सफलता हाथ लग गई। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले का अपरान्ह बाद 4.30 बजे खुलासा किया जाएगा। इस मामले का खुलासा एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा करेंगे।

Ad_RCHMCT