ड्यूटी के साथ फिटनेस भी! कालाढूंगी पुलिस ने योग के साथ की दिन की शुरुआत, तनाव को कहा अलविदा

ख़बर शेयर करें -

फिट पुलिस – स्वस्थ पुलिस” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस की नई पहल।

आज दिनांक 10 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने हेतु कोतवाली कालाढूंगी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस कर्मियों को योगाचार्य श्री दीपक सैनी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। योग सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को तनाव, स्ट्रेस एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु नियमित योग एवं व्यायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  एलआईसी अभिकर्ता संगठन रामनगर का छठा वार्षिक अधिवेशन संपन्न, उत्कृष्ट अभिकर्ता हुए सम्मानित

योगाचार्य द्वारा बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से मानसिक शांति, शारीरिक स्फूर्ति एवं कार्य क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे पुलिस कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता के साथ कर सकते हैं।

एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा जनपद पुलिस को फिट एवं स्वस्थ बनाए रखने हेतु समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस कर्मी स्वस्थ रहकर बेहतर पुलिसिंग एवं जनसेवा कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

कालाढूंगी पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस कर्मियों की फिटनेस एवं मानसिक स्वास्थ् को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT