राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा १२ जून से; आईएमए की दीक्षांत परेड का करेंगी निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आगामी १२ से १३ जून २०२६ तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय और पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अपने इस प्रवास के दौरान राष्ट्रपति देहरादून में देश के भावी सैन्य सैन्य अधिकारियों का हौसला बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेला 2026: मुख्य सचिव ने की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; मंदिर तक चलेंगी शटल बसें, बनेगा जोनल प्लान

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की परेड की लेंगी सलामी

दौरे के दूसरे दिन, यानी १३ जून २०२६ को राष्ट्रपति देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (दीक्षांत परेड) में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान वे १५८वें रेगुलर कोर्स और १४१वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के कैडेट्स की भव्य परेड का निरीक्षण करेंगी और देश सेवा के लिए सेना में शामिल हो रहे युवा जांबाजों की सलामी लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी ने की चकराता-कालसी के लिए बड़ी घोषणाएं; ₹120 करोड़ से संवरेगा महासू देवता मंदिर

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रिहर्सल पूरी

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए राजधानी देहरादून और विशेषकर आईएमए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अकादमी के भीतर कैडेट्स द्वारा दीक्षांत परेड की अंतिम रिहर्सल और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad_RCHMCT