रामनगर-यहाँ प्रशासन की अवैध खनन पर छापेमारी,1 पोकलैंड मशीन व 1 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-यहाँ प्रशासन की अवैध खनन पर छापेमारी,1 पोकलैंड मशीन व 1 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी।।

रामनगर-विकास खण्ड के मालधन के ढेला नदी में अवैध खनन की शिकायत पर भूतत्व एवं प्रशासन और अपर निदेशक खनिज इकाई की टीम द्वारा छापा मारा गया।

मौके पर मिली एक पोकलैंड मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली को टीम ने पकड़ लिया। टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत मालधन क्षेत्र में ढेला बैराज में ग्रामीण लगातार अवैध खनन की शिकायत कर रहे थे। मंगलवार को भू तत्व एवं अपर निदेशक राजपाल लेघा रामनगर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

उन्होंने एसडीएम गौरव चटवाल के साथ ढेला बैराज में छापा मारा। इस दौरान मौके पर उपखनिज निकासी का कार्य करते हुए एक पोकलैंड मशीन व एक ट्रैक्टर-ट्राली मिली।

अपर निदेशक लेघा ने पोकलैंड मशीन चालक व ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की। लेघा ने बताया कि पोकलैंड को पुलिस चौकी मालधनचौड़ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अवैध खनन के आरोप में दोनों वाहनों को पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

टीम में अपर निदेशक खनन राजपाल लेगा,एसडीएम गौरव चटवाल,सर्वेयर ऐश्वर्या शाह,पटवारी दुर्योधन पंचपाल, आरिफ हुसैन मौजूद थे।

Ad_RCHMCT