बड़ी खबर-(हल्द्वानी) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले, बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने दिया शांति एवं सुरक्षा का पैगाम

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी नैनीताल ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर नैनीताल पुलिस ने दिया शांति एवं सुरक्षा का पैगाम

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर नैनीताल पुलिस की महत्वपूर्ण कवायद, RPF भी रही मौजूद

दिनांक 02.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में तिथि नियत है, निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.12.2025 को एसपी क्राईम नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा द्वारा पुलिस बल को भलि भांति ब्रीफ कर रेलवे स्टेशन, गफूर बस्ती, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, इन्द्रानगर छोटी रोड, लाईन नं0 16, बिलाली मस्जिद, लाईन नं0 08 से चोरगलिया रोड से होते हुए थाना बनभूलपुरा तक अत्याधुनिक अस्लाहों, हेलमेट डंडे तथा बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर शांति एवं सुरक्षा का पैगाम देने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार



फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी हल्द्वानी श्री अमित कुमार, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, प्रभारी थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा श्री सुशील जोशी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

नैनीताल पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आता है उसे स्वीकार करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह न फैलाएं, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी तथा कानून व्यवस्था की स्तिथि को बिगाड़ने का प्रयास न करें।

Ad_RCHMCT