दुखद-नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान किया विदा

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal nainital

नैनीताल पुलिस अश्व दस्ते में शामिल अश्व “रूबी” द्वारा दिनांक 30.11.2025 की रात्रि में पुलिस लाईन रुद्रपुर में 14 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

अश्व “रूबी” द्वारा वर्ष 2016 में पुलिस लाईन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग ( घुड़सवार दस्ते ) में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की जा रही थी। इस दौरान अश्व “रूबी” द्वारा शांति व्यवस्था,  वीवीआईपी ड्यूटी, रैतिक परेड देहरादून, पायलट, तथा  अन्य ड्यूटियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मला कॉन्वेंट के वार्षिकोत्सव ‘ऐक्य’ में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आयुक्त दीपक रावत ने दी रचनात्मक शिक्षा की सीख

अश्व “रूबी” की असामयिक मृत्यु पर एसपी सिटी रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह, सीओ सिटी हल्द्वानी श्री अमित कुमार द्वारा अश्व “रूबी” को पुष्प अर्पित कर सलामी गार्द द्वारा नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान अंतिम सफर पर विदा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा कहा कि “रूबी” ने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, “रूबी” का असमय चले जाना पुलिस विभाग के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

Ad_RCHMCT