यहाँ युवक को अपनी फोटो तमंचे के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करनी पड़ी महंगी, जाना पड़ा जेल।।

ख़बर शेयर करें -

यहाँ युवक को अपनी फोटो तमंचे के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करनी पड़ी महंगी, जाना पड़ा जेल।।

जो अवैध हथियार/तमंचा दिखाएगा वह सलाखों के पीछे जाएगा

दो दिन पूर्व एक युवक ने अपनी फोटो अवैध तमंचे के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की थी जो उसे महंगी पड़ी और सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

रुद्रपुर पुलिस ने उस व्यक्ति ने सोमवार को मय तमंचे के प्रीत विहार रम्पुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया तो उसकी गुंडागर्दी तुरंत धरातल में आ गई और अपनी करने की माफी मांगने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए जिसके विरूद्ध कोतवाली रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कर मंगलवार को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी द्वारा जनमानस को सख्त हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कोई भी व्यक्ति यदि अवैध हथियार या अपने हथियार का प्रदर्शन करता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Ad_RCHMCT